नागालैंड का राज्यपाल बनने पर नन्दकिशोर यादव को चैम्बर ने दी बधाई

बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष पी० के० अग्रवाल के नेतृत्व में नन्दकिशोर यादव से मिलकर उन्हें नागालैंड का राज्यपाल बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

नागालैंड का राज्यपाल बनने पर नन्दकिशोर यादव को चैम्बर ने दी बधाई
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटनाः बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष पी० के० अग्रवाल के नेतृत्व में नन्दकिशोर यादव से मिलकर उन्हें नागालैंड का राज्यपाल बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

चैम्बर अध्यक्ष पी० के० अग्रवाल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नन्दकिशोर यादव विधायक, मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपने दायीत्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि नंद किशोर यादव जैसे योग्य, कुशल, दूरदर्शी एवं सार्वजनिक जीवन का लम्बा अनुभव रखनेवाले व्यक्तित्व का लाभ नागालैंड को प्राप्त होगा और नागालैंड के चहुमुखी विकास की गति और तेज होगी। 

प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर के उपाध्यक्ष एन० के० ठाकुर, महामंत्री मुकेश कुमार जैन, पूर्व अध्यक्ष सुभाष पटवारी, आशीष शंकर, अजय गुप्ता एवं पवन भगत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट।